कौन आँसू बहायेगा
अब रूठ जाऊं तो कौन मनाएगा
क्या हुआ, यह कह कौन समझायेगा
अब मेरी नादानियों को कौन नजरअंदाज करेगा
मेरे लिए कौन आँसू बहायेगा.. I
अब जो न खाऊं तो कौन खिलायेगा..
हर रोज पसंद की कौन बनाएगा..
बिना मांगे ही पानी कौन पिलायेगा
मेरे लिए आँसू कौन बहायेगा.. I
सर दर्द में.. अब कौन दबायेगा
जब रोऊँ तो चुप कौन कराएगा
अकेले होने पर मुझे बुलाएगा कौन
मेरे लिए आँसू कौन बहायेगा.... I
सो जाऊं तो जगाएगा कौन..
बालों पर हाथ रख सहलाएगा कौन..
पानी के छिटो से जगाएगा कौन
मेरे लिए आँसू बहायेगा कौन... I
"You are the best" कह इतराएगा कौन
मुझसे बात करने को बहाने बनाएगा कौन
नींद में जाने से पहले जगाएगा कौन
मेरे लिए आँसू बहायेगा कौन.. I
मेरे पास बैठ अब मुस्कुरायेगा कौन
ना हँसू तो पिट-पिट के हसाएगा कौनpq
बदमाश कह मुझे बुलाएगा कौन
मेरे लिए आँसू बहायेगा कौन.. I
अब ना पढू तो पढायेगा कौन
हर वक़्त मुझसे सवाल कर हसेगा कौन
कोई औऱ आपकी बुराई करें तो गुस्सा आता..
ये कह हक़ जताएगा कौन
अब आँसू बहायेगा कौन... I
मेरे आँसू की भी कीमत है..
ये समझायेगा कौन..
Comments
Post a Comment